Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abusive official: Hurls insults at the public in Meerut and threatens an employee; audio goes viral

गालीबाज अधिकारी: मेरठ की जनता को दी गालियां, कर्मचारी को धमकाया, अभद्र भाषा का ऑडियो वायरल होने पर उबाल

Wed, 18 Nov 2026 12:13 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 18 Nov 2026 12:13 AM IST
सार

मेरठ की शाहजहांपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार ऑडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दे रहे हैं। स्थानीय लोगों को गालियां दे रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए आला अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। 

विज्ञापन
Abusive official: Hurls insults at the public in Meerut and threatens an employee; audio goes viral
ऑडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पंचायत शाहजहांपुर के अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार और एक सफाई नायक के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस ऑडियो में अधिशासी अधिकारी सफाई नायक फहीम खां और शाहजहांपुर के लोगों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दे रहे हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद कस्बे के एक समुदाय के लोगों में भारी रोष व्याप्त है और उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गई है। कस्बे के कई गणमान्य लोगों ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

यह वार्ता सोमवार को जीपीएस युक्त सफाई वाहन को लेकर हुई थी। अधिशासी अधिकारी ने सफाई नायक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि वे कचरा एमआरएफ केंद्र के बजाय नहर की पटरी पर फेंकते हैं। वायरल ऑडियो में सचिन पंवार सफाई नायक को निलंबित करने और प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने शाहजहांपुर के लोगों के खिलाफ भी अपशब्द कहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. यूसुफ खां ने इस अमर्यादित बातचीत की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हम मेरठ जिले के शाहजहांपुर के लोग हैं। ऐसी भाषा और गालियां बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा नेता जाकिर खां और अखिल अग्रवाल ने भी अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बुधवार को जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है। अध्यक्ष वसीउर्रहमान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वह इस पूरे मामले की जांच कराएंगे।
 
विज्ञापन

विवाद की पृष्ठभूमि
नगर पंचायत में महीने में दो बार डीसीसीसी की बैठक होती है। गत 14 नवंबर को प्रस्तावित यह बैठक 16 नवंबर को हुई थी। इसमें अधिशासी अधिकारी ने सफाई नायकों को एमआरएफ केंद्र पर कचरा डालने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि सफाई नायक मनमानी करते हुए कचरा नहर की पटरी पर फेंकते हैं, जिसकी निगरानी जीपीएस प्रणाली से होती है। वहीं ऑडियो वायरल होने पर सचिन पंवार फोन कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं। 

ये भी देखें...
मेरठ: सराफ के 47 लाख के सोना-चांदी के जेवर लेकर भाग गए दो बंगाली कारीगर, तोड़ा 15 साल का भरोसा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed