{"_id":"6a89d0bd94136132d7040e45","slug":"video-accused-of-assaulting-and-robbing-an-elderly-woman-police-also-accused-of-not-taking-action-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बुज़ुर्ग महिला के साथ मारपीट और लूटने का आरोप, पुलिस पर भी कार्रवाई ना करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बुज़ुर्ग महिला के साथ मारपीट और लूटने का आरोप, पुलिस पर भी कार्रवाई ना करने का आरोप
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की कुंज विहार गांधी आश्रम की रहने वाली बुज़ुर्ग महिला के साथ महिलाओं समेत दर्जनभर से ज़्यादा लोगों द्वारा मारपीट करने और लूट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के सदस्यों के बीच मकान पर कब्ज़े को लेकर मारपीट हुई। पीड़ित बुज़ुर्ग महिला सुशीला देवी और कांता देवी के भतीजे अर्पित मोघा ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे उनकी बुआ घर में थीं। इसी दौरान उनके रिश्तेदार उमलेश, टिक्कू, तुषार, सुर्शना और विभोर कुछ अन्य लोगों के साथ घर में घुसे। आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और घर में रखा सामान तोड़ दिया। आरोप है कि हमलावर नकदी, मोबाइल और सोने के आभूषण लूटकर ले गए। विरोध करने पर उन्होंने महिलाओं को घर से बाहर निकाल दिया। पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पीड़िता ने पहले थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए शिकायत की, लेकिन कुछ कार्रवाई ना होने पर एसएसपी ऑफिस जाकर शिकायत की। पीड़िता के भतीजे अर्पित ने बताया कि एसएसपी से आदेश होने के बावजूद भी नौचंदी थाना पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।