फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth behaves rudely with MLA Atul Pradhan in Sardhana; MLA says some people are intoxicated by power.

मेरठ: सरधना में विधायक अतुल प्रधान के साथ युवक ने की अभद्रता, बोले- सत्ता के प्रभाव में हैं कुछ लोग

Thu, 17 Sep 2026 07:33 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 17 Sep 2026 07:33 PM IST
सार

विधायक अतुल प्रधान सरधना के गांव सलावा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां एक युवक ने अतुल के साथ अभद्रता कर दी। विधायक ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी है, पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Youth behaves rudely with MLA Atul Pradhan in Sardhana; MLA says some people are intoxicated by power.
सपा विधायक अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गांव में बुधवार को एक निजी कार्यक्रम के दौरान सरधना विधायक अतुल प्रधान और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। विधायक ने युवक पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना के बाद विधायक गांव से रवाना हो गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सलावा गांव में मुस्लिम समाज के एक व्यक्ति के यहां निजी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान भी शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम से बाहर निकलने के दौरान किसी बात को लेकर विधायक की गांव के ही एक युवक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने विधायक के साथ अभद्रता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ने से पहले ही विधायक अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी सरधना थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह को दी। विधायक अतुल प्रधान ने बताया कि एक युवक ने उनके साथ अभद्रता की थी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। विधायक ने कहा कि कुछ युवक सत्ता के प्रभाव में इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले जानकारी कर जांच कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
मेरठ का नीला ड्रम केस: सौरभ की हत्या में अदालत में बहस पूरी, इस दिन आएगा फैसला; जेल में है पत्नी-प्रेमी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed