{"_id":"68405f0559eb477a5607391c","slug":"video-demand-to-withdraw-anti-farmer-and-anti-employee-government-order-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसान और कर्मचारी विरोधी शासनादेश को वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान और कर्मचारी विरोधी शासनादेश को वापस लेने की मांग
सरकार के तानाशाही रवैया के विरुद्ध बुधवार को सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर सिंचाई मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को साैंपा। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार के मनमाने रवैया से सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। उपराजस्व अधिकारी, जिलेदार, मुंशी, हेड मुंशी पदो की संख्या में कटौती की जा रही है। नलकूप चालक, सीचपाल, मिस्त्री कम ड्राइवर सहित अन्य पदों को समाप्त किए जाने के आदेश को वापस लिया जाए। सरकार किसान और कर्मचारी विरोधी शासनादेश को वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरने का अखिलेश कुमार यादव, प्रिंस कुमार सिंह, माया राम, अभय कुमार सिंह, गोल्डन गुप्ता, बालगोविंद राम, अशोक कुमार, राम प्रकाश सिंह, विनोद कुमार यादव आदि लोग मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।