{"_id":"6a873bb5a3bee7ab6c0305dd","slug":"video-women-stage-sit-in-protest-demanding-reopening-of-chhata-sugar-mill-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठीं महिलाएं
मथुरा के छाता में शुगर मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर भूतपूर्व सैनिक परिषद के बैनर तले चल रहे धरने में अब महिलाओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है। प्रदर्शन स्थल पर पहुंची महिलाओं ने मिल चालू कराने की मांग का पुरजोर समर्थन किया। कहा कि छाता शुगर मिल के चलने से ही क्षेत्र के किसानों की तरक्की संभव है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जब से शुगर मिल बंद हुई है, तब से किसान मजबूरन धान की खेती करने को विवश हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि धान की फसल में बड़े पैमाने पर विषैली दवाइयों और कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण हमारा खानपान और खाद्य पदार्थ अशुद्ध होते जा रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। महिलाओं का मानना है कि यदि छाता शुगर मिल दोबारा चालू हो जाती है तो किसान एक बार फिर अपने खेतों में गन्ने की पारंपरिक और लाभकारी खेती करेंगे। इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और पूरे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।