बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   Simran from Kachhva selected for the 'Prerna' program; she will travel to Vadnagar, Gujarat.

काछवा की सिमरन का प्रेरणा कार्यक्रम के लिए चयन, वडनगर गुजरात जाएगी

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 20 Aug 2026 05:33 PM IST
Simran from Kachhva selected for the 'Prerna' program; she will travel to Vadnagar, Gujarat.
करनाल /काछवा : जवाहर नवोदय विद्यालय, सग्गा में आयोजित प्रेरणा कार्यक्रम के तहत जिला करनाल के पीएम श्री मॉडल संस्कृति स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में ईएमएसएसएसएस काछवा की 12वीं कक्षा वाणिज्य संकाय की छात्रा सिमरन पुत्री राजेंद्र कुमार वाल्मीकि का चयन आगामी प्रशिक्षण के लिए हुआ है। हरियाणा से इस प्रशिक्षण के लिए केवल दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें काछवा की सिमरन के अलावा करनाल के पीएम श्री स्कूल का छात्र दीपक वर्मा भी शामिल है। दोनों विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह नगर वडनगर, गुजरात में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह प्रशिक्षण 11 सितंबर 2026 से 19 सितंबर 2026 तक चलेगा, जिसमें देशभर से चयनित करीब 40 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रेरणा कार्यक्रम जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा केंद्र सरकार के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम वडनगर स्थित उस विद्यालय से जुड़ा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा प्राप्त की थी। सिमरन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की ओर से महिला शिक्षिका रीना को भी उसके साथ भेजा जा रहा है, ताकि प्रशिक्षण के दौरान छात्रा को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे सिमरन कक्षा 12वीं में वाणिज्य संकाय की छात्रा है और पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। सिमरन का चयन उसके लिए ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, विद्यालय और पूरे गांव काछवा के लिए गर्व का विषय है। सिमरन एक साधारण एवं मेहनतकश परिवार से संबंध रखती है। उसके पिता राजेंद्र कुमार मजदूरी का कार्य करते हैं। चार बहनों में सिमरन सबसे बड़ी है। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद उसने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। सिमरन के चयन से विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र की बेटी का राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन होना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। काछवा की बेटी सिमरन की उपलब्धि पर विद्यालय और ग्राम पंचायत ने जताई खुशी विद्यालय की प्रिंसिपल गुरजिंदर कौर ने कहा कि यह ईएमएसएसएसएस काछवा और पूरे गांव के लिए बेहद सौभाग्य और गर्व की बात है कि पूरे हरियाणा से चयनित विद्यार्थियों में काछवा की बेटी सिमरन का नाम शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि सिमरन यदि गुजरात में होने वाले आगामी चरण में सफलता हासिल करती है तो केंद्र सरकार की ओर से उसे जापान जाने का अवसर मिल सकता है। इससे सिमरन के साथ-साथ गांव काछवा और विद्यालय का नाम पूरे हरियाणा में रोशन होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार सिमरन की सफलता के लिए हरसंभव सहयोग करेगा और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं, गांव काछवा की सरपंच सुशीला देवी ने सिमरन को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यदि सिमरन को प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कहीं कोचिंग या आर्थिक सहायता की आवश्यकता पड़ती है तो ग्राम पंचायत अपनी ओर से हरसंभव सहयोग करेगी और जरूरत पड़ने पर उसकी कोचिंग का खर्च भी पंचायत द्वारा वहन किया जाएगा। सरपंच ने कहा कि गांव की बेटियों को आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए ग्राम पंचायत हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने सिमरन को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फरीदाबाद: राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में फरीदाबाद की अविका त्यागी ने जीता कांस्य पदक, वर्तिका रावत ने बनाई दूसरे दौर में जगह

20 Aug 2026

Seoni News: वेतन अटका तो सड़क पर उतरे कर्मचारी, शहर की सफाई व्यवस्था थमी, नगर पालिका में जमकर हंगामा

20 Aug 2026

पंचकूला सेक्टर 1 पटवारी दफ्तर के बाहर पटवारी और कानूनगो का धरना

20 Aug 2026

गुरुग्राम: बारिश से बसई चौक की पाइपलाइन मरम्मत प्रभावित, गुरुग्राम के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति पर असर

20 Aug 2026

चंडीगढ़ निगम की बैठक में मेयर साैरभ जोशी ने 227 करोड़ के एजेंडे पर दिया जवाब

विज्ञापन

Video: हिमकेयर मामले में पूछताछ के लिए विजिलेंस मुख्यालय पहुंचे भाजपा विधायक डाॅ. जनकराज

20 Aug 2026

औरैया में जर्जर अनेशों पुल दे रहा हादसे को दावत, सुरक्षा बाउंड्री न होने से कई जानें खतरे में

20 Aug 2026
विज्ञापन

जालंधर में गुलमोहर सिटी में बारिश में सड़क बना रहे ठेकेदार, भाजपा जिला प्रधान ने उठाए सवाल

20 Aug 2026

VIDEO: रुद्रपुर में 24वीं पुलिस बॉक्सिंग-कुश्ती प्रतियोगिता का समापन

यमुनानगर में देवधर गांव ने फूंका बिगुल, नशा बेचने वालों की राशन-बिजली बंद करने का सर्वसम्मति से फैसला

20 Aug 2026

राजस्थान में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सितंबर को पहला और 11 को दूसरा चरण

20 Aug 2026

नाहन: अजय सोलंकी बोले- कामगारों को राहत राशि देने में नाहन प्रदेश में नंबर वन

20 Aug 2026

कानपुर में खनन माफिया के हौसले बुलंद, आवास-विकास की प्रस्तावित जमीन से चुरा ले गए 30 डंपर मिट्टी

20 Aug 2026

सिरसा में मुख्य डाकघर के पास कूड़े में लगी आग, फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने बुझाई

20 Aug 2026

फतेहाबाद में मेडिकल बिल पास न करने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, अनदेखी का आरोप

20 Aug 2026

Video: पर्यावरण संरक्षण व नशे से दूर रहने का संदेश लेकर हमीरपुर पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ

VIDEO: देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की अहम बैठक

20 Aug 2026

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का विकराल रूप, दुकानें डूबीं और बाढ़ का पानी मुख्य गेट तक पहुंचा

20 Aug 2026

Saharanpur: अग्निवीर भर्ती में बिजनौर के 880 अभ्यर्थी दौड़ में सफल

20 Aug 2026

चित्रकूट: रफ्तार पकड़ता पानी और डूबते घाट, मंदाकिनी के विकराल रूप ने बढ़ाई धड़कनें

20 Aug 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में गौतम की हत्या के आरोपी समीर के मकान पर चलेगा बुलडोजर

20 Aug 2026

Mandi: टनल में दो ट्रकों में टक्कर, तीन लोगों की मौत, आठ घायल

20 Aug 2026

Mandi: 86 लाख से बनकर तैयार हुआ बाखली फुटब्रिज, डेढ़ दर्जन पंचायतों को मिली राहत

20 Aug 2026

चित्रकूट: मंदाकिनी का रौद्र रूप, आरोग्यधाम मार्ग पर बैरिकेडिंग, जलमग्न घाटों पर बढ़ी सतर्कता

20 Aug 2026

VIDEO: धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, पैर में बांधा बिजली का तार

20 Aug 2026

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 208 बांध खाली और बीसलपुर में घटा पानी का बहाव

20 Aug 2026

VIDEO: सितंबर तक पूरा होगा राम मंदिर परिसर का निर्माण, मार्च 2027 तक संग्रहालय का लक्ष्य

20 Aug 2026

VIDEO: जौनपुर में भीषण हादसा, बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

20 Aug 2026

जालंधर में तेज हवाओं और हल्की बरसात ने गर्मी से दिलाई राहत

20 Aug 2026

फरीदकोट की युवती की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत, परिवार में पसरा मातम

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed