{"_id":"6ae9d4b7126971cb98076717","slug":"video-rudrabhishekam-was-performed-at-krishnaeshwar-temple-the-atmosphere-was-filled-with-shiva-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कृष्णेश्वर मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वातावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कृष्णेश्वर मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वातावरण
कोसीकलां। गोमती सरोवर किनारे पर बालाजी मंदिर परिसर में स्थित कृष्णेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को रूद्राभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, शिव स्तुति और ''हर-हर महादेव'' के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कृष्णेश्वर महादेव मंदिर की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में मंदिर के श्रीमहंत कृष्णमुरारी भारद्धाज, महंत कपिश भारद्धाज ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने दुग्ध, जल, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बालकिशन दीक्षित, अंकुर खंडेलवाल, भगवत चौधरी, डालचंद खंडेलवाल, लोकचंद मास्टर, हेमंत अग्रवाल, श्यामू तिवारी, प्रशांत अग्रवाल, कुशल जैन, विष्णु शर्मा आदि श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते रहे। दोपहर में कलाकार अशोक भार्गव, आयूष गर्ग, सुमन तंवर आदि ने गणेश वंदना "गाइए गणपति जगवंदन" से हुई। इसके बाद कलाकारों ने हे शंभू बाबा मेरे भोलेनाथ, यह प्रेम सदा भरपूर रहे हनुमान तुम्हारे चरणों में, मां शारदे तेरे चरणों की रज धूल जो मिल जाए भजनों को सुनकर मंदिर परिसर में मौजूद दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।