{"_id":"6a873bb0ac58067f030378bf","slug":"video-rld-meeting-held-in-mathura-following-akhilesh-yadav-chavanni-remark-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'चवन्नी' वाले बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी, मथुरा के नंदगांव में हुई आरएलडी की बैठक; अखिलेश के लिए ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'चवन्नी' वाले बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी, मथुरा के नंदगांव में हुई आरएलडी की बैठक; अखिलेश के लिए ये कहा
मथुरा के नंदगांव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि हमने चवन्नी को रुपया बना दिया, तब भी छोड़कर चले गए। इस बयान के विरोध में बुधवार देर रात नंदगांव में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर अध्यक्ष चरण सिंह चौधरी के आवास पर हुई, जिसमें रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। मंडल अध्यक्ष कुमार चंद रावत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की तीन पीढ़ियों ने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व का सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के परिवार का सहयोग नहीं मिला होता तो मुलायम सिंह यादव का परिवार आज राजनीति में इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता। नगर अध्यक्ष चरण सिंह चौधरी ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हुए गठबंधन से दोनों दलों को लाभ हुआ था। ऐसे में रालोद नेतृत्व को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान पर शर्मिंदगी महसूस करते हुए इसे वापस लेना चाहिए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि राजनीति में द्वेषपूर्ण और अपमानजनक बयान नहीं दिए जाने चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान की घोर निंदा की। युवा रालोद के विधानसभा अध्यक्ष कमल चौधरी और पूर्व जिला उपाध्यक्ष लेखराज चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव चुनावी हार से बौखलाए हुए हैं और उन्हें जयंत चौधरी की कमी खल रही है। दोनों नेताओं ने सपा प्रमुख से अपना बयान वापस लेने की मांग की। बैठक में मौजूद रालोद कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि चौधरी चरण सिंह के परिवार और रालोद नेतृत्व के प्रति किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर रुप मम्बर, भगत सिंह, श्याम दूधिया, देवीलाल, गंगाराम, तेजराम, संदीप, रोहित, नंदन, राहुल, विजेंद्र आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।