{"_id":"69382dc0a3ca34f63e0b35c4","slug":"video-pulse-polio-campaign-will-start-from-december-14-2025-12-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 14 दिसंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 14 दिसंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग
शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रदेश में 14 दिसंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को कस्बा फरह स्थित ब्लॉक पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. रामवीर सिंह ने की। बैठक में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भाग लिया। डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि 'दो बूंद जिंदगी की' के संदेश के साथ यह अभियान एक बार फिर प्रदेश में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर तथा सार्वजनिक स्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों व निर्धारित बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। बैठक में सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां विस्तार से समझाई गईं। क्षेत्रों का विभाजन कर प्रत्येक टीम को माइक्रोप्लान के अनुरूप घर-घर सर्वेक्षण, बूथ प्रबंधन व फॉलो-अप की जिम्मेदारी दी गई। अधीक्षक ने निर्देश दिया कि अभियान के दौरान विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाए, जहां पिछली बार खुराक छूटने के मामले सामने आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।