फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Dinesh Sharma appointed Lieutenant Governor Andaman Nicobar notification issued by Rashtrapati Bhavan

कौन हैं डॉ. दिनेश शर्मा?: लखनऊ के पूर्व मेयर से लेकर उपराज्यपाल बनने तक का सफर, पेशे से रहे हैं प्रोफेसर

Sat, 05 Sep 2026 11:12 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 05 Sep 2026 11:12 PM IST
सार

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा को राष्ट्रपति ने अंडमान निकोबार का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। शर्मा मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन
BJP MP Dinesh Sharma appointed Lieutenant Governor Andaman Nicobar notification issued by Rashtrapati Bhavan
दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल बनाए गए हैं। शनिवार देर रात राष्ट्रपति भवन से उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई। 
विज्ञापन


अधिसूचना में क्या कहा गया?
शनिवार देर रात राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि भारत के राष्ट्रपति डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उप-राज्यपाल नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं। यह नियुक्ति उनके पदभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी। 62 वर्षीय शर्मा इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने वाला था। वे राज्यसभा के उप-सभापति भी हैं।
विज्ञापन


दो बार लगातार रहे लखनऊ के महापौर
लखनऊ विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर रहे डॉ. दिनेश शर्मा 2006 से मार्च 2018 तक लगातार दो बार लखनऊ के महापौर भी रहे। इसके अलावा वह यूपी मेयर काउंसिल के 2007 से मार्च 2018 तक अध्यक्ष भी रहे। डॉ. शर्मा भाजपा संगठन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। गुजरात के प्रभारी के अलावा हरियाणा में मुख्यमंत्री व राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षक भी रहे। भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष के पद भी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में बने राज्यसभा सांसद
2017 से 2022 तक उपमुख्यमंत्री के तौर पर माध्यमिक व उच्च शिक्षा के अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की भी जिम्मेदारी देख चुके दिनेश शर्मा 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़े। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया और वह तब से राज्यसभा के सांसद के तौर पर काम कर रहे थे।

संसदीय राजभाषा समिति (संयोजक)
शर्मा राज्यसभा सांसद के साथ ही संसदीय राजभाषा समिति में एक प्रमुख सदस्य के रूप में कार्यरत रहे हैं और इसकी पहली उप-समिति के संयोजक की भूमिका निभा रहे थे। यह समिति सरकारी कामकाज में हिंदी भाषा के प्रयोग की प्रगति की समीक्षा करती है।


ये भी पढ़ें: 'ओजी' से लेकर 'नाराज फूफाओं' तक: पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, 'गिलास' से समझाया विजन
 
अंडमान में चल रहा 'ग्रेट निकोबार द्वीप विकास परियोजना' 
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार वर्तमान में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 'ग्रेट निकोबार द्वीप विकास परियोजना' नामक एक बेहद महत्वाकांक्षी और विशाल मेगा प्रोजेक्ट चला रही है। नीति आयोग द्वारा परिकल्पित इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत लगभग ₹81,000 करोड़ से ₹92,000 करोड़ तक आंकी गई है, जिसे चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद भारत को चीन के खिलाफ रणनितीक बढ़त मिल जाएगी। ऐसे में शर्मा को केंद्र सरकार द्वारा शर्मा को वहां का उपराज्यपाल बनाया जाना एक बेहद बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed