{"_id":"6af870f117c9b27eb2039ac3","slug":"video-crowds-of-devotees-gathered-at-kokilavan-in-mathura-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोकिलावन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सूरज कुंड में स्नान कर किए शनिदेव के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कोकिलावन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सूरज कुंड में स्नान कर किए शनिदेव के दर्शन
मथुरा के कोसीकलां में शनिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने सूरज कुंड में स्नान कर शनिदेव के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। पूरे दिन परिक्रमा मार्ग एवं मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। कोकिलावन धाम में सुबह से ही शनि भक्तों का तांता लगा रहा। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए भक्तों ने यहां पहुंचकर कोकिलावन की तीन कोसीय परिक्रमा की, जिसके बाद भक्तों ने मंदिर प्रांगण में स्थित सूरज कुंड में स्नान किया। इसके बाद उन्होंने लंबी कतारों में लग शनिदेव के गुरु बरखंडी महाराज का जलाभिषेक किया और विशेष पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शनि देव मंदिर पहुंच शनिदेव के विग्रह पर सरसों का तेल, काले उड़द, काले तिल आदि सामग्री अर्पित किए। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ भंडारों का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों शनि भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शनिदेव मंदिर के श्रीमहंत प्रेम दास महाराज ने बताया कि शनिदेव की परिक्रमा कर दर्शन और पूजा-अर्चना करने पर अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।