{"_id":"6af6b8c22ffb9f13a7079663","slug":"income-tax-department-raids-multiple-locations-in-mathura-and-vrindavan-including-radisson-hotel-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा-वृंदावन में आयकर का छापा: गुरुकृपा बिल्डर समेत कई ठिकानों पर छापा, सुबह 5 बजे ही पहुंच गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा-वृंदावन में आयकर का छापा: गुरुकृपा बिल्डर समेत कई ठिकानों पर छापा, सुबह 5 बजे ही पहुंच गई टीम
Fri, 13 Nov 2026 12:44 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:44 PM IST
सार
मथुरा और वृंदावन में आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह पांच बजे से कई कारोबारियों के ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। रेडिशन होटल और गुरुकृपा बिल्डर समेत कई स्थानों पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन में आयकर का छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा और वृंदावन में आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग ने रेडिशन होटल, गुरूकृपा बिल्डर सहित कई व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारा। इस कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। आयकर विभाग की टीमों ने सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सर्वे की कार्रवाई की, जो अभी भी जारी है।
आयकर विभाग की टीमों ने मथुरा और वृंदावन में एक साथ कई ठिकानों पर दस्तक दी। रेडिशन होटल और गुरूकृपा बिल्डर के साथ-साथ अन्य व्यापारियों के यहां भी सर्वे किया गया। सुबह जल्दी शुरू हुई इस कार्रवाई ने व्यापारियों के बीच खलबली मचा दी है। टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर दस्तावेजों की जांच और अन्य सर्वे कार्य किए जा रहे हैं।
आयकर विभाग की इस अचानक और व्यापक कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में भय का माहौल है। कई व्यापारी अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। सर्वे की कार्रवाई अभी जारी है, जिससे आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।