{"_id":"6afc5638c764cb3c0f027da7","slug":"video-cm-yogi-paid-tribute-to-sant-ramesh-baba-in-barsana-in-mathura-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीएम योगी ने संत रमेश बाबा को दी श्रद्धांजलि, बोले- गौ सेवा की अलख बुझने नहीं देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीएम योगी ने संत रमेश बाबा को दी श्रद्धांजलि, बोले- गौ सेवा की अलख बुझने नहीं देंगे
संत रमेश बाबा ने जिस गौ सेवा की अलख से ब्रजभूमि को नई पहचान दी, उस परंपरा को आगे बढ़ाने का भरोसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया। मंगलवार को माताजी गौशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने संत रमेश बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गौ पूजन के बाद उन्होंने श्यामलक्ष्मी अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन किया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रमेश बाबा का पूरा जीवन गौ माता की सेवा, संरक्षण और सनातन संस्कृति के लिए समर्पित रहा। गौ सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। मुख्यमंत्री दोपहर करीब साढ़े तीन बजे माताजी गौशाला पहुंचे। समाधि स्थल पर नमन करने के बाद उन्होंने गौशाला में गौ पूजन किया। इसके बाद श्यामलक्ष्मी अस्पताल में निःशुल्क डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन किया। श्रद्धांजलि सभा में संत रमेश बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराज जी के गोलोकवासी होने का समाचार मिलने के बाद दो बार यहां आने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं आ सके। मन में भाव था कि जिस संत ने अपना पूरा जीवन गौ सेवा, गौ रक्षा, गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए समर्पित किया, उनकी स्मृतियों को नमन करने अवश्य आना है। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति ऋषि प्रधान और कृषि प्रधान संस्कृति है। ऋषि परंपरा और कृषि परंपरा के बीच गौ माता सेतु का काम करती हैं। संत रमेश बाबा ने भारतीय विरासत, संस्कृति और सनातन परंपरा के संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने इस क्षेत्र को कृष्णमय और राधामय बनाने के साथ समाज को सेवा की अनमोल विरासत सौंपी है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि संत रमेश बाबा ने गौ सेवा के क्षेत्र में जो विरासत खड़ी की है, उसे आगे बढ़ाने में वह सदैव सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। उनकी सेवा और संकल्प आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे। इस दौरान प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, योगी बाबा बालकनाथ, मौनी बाबा, पंडित बाबा, संत रमेश बाबा के उत्तराधिकारी ब्रजशरण दास महाराज, मान मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री, सचिव सुनील सिंह, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी सहित बड़ी संख्या में संत-महंत और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।