{"_id":"6afc02103e547e30d6008127","slug":"pargat-singh-said-that-winning-ability-and-clean-image-will-not-be-the-basis-for-age-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"परगट सिंह बोले- उम्र नहीं, जीतने की क्षमता और साफ छवि पर मिलेगा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परगट सिंह बोले- उम्र नहीं, जीतने की क्षमता और साफ छवि पर मिलेगा टिकट
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:58 PM IST
Link Copied
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी, जिसमें उम्र के बजाय उम्मीदवार की काबिलियत, जनता में पकड़, साफ-सुथरी छवि और चुनाव जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी। परगट सिंह ने सोमवार को होशियारपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यकर्ता बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी उम्मीदवारों के चयन के लिए सभी पहलुओं की गहनता से जांच करेगी और उसके बाद ही योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। जब उनसे टिकट वितरण में युवाओं को प्राथमिकता देने के बारे में पूछा गया, तो परगट सिंह ने अपने खेल जीवन का उदाहरण देते हुए कहा, "मैं खुद खिलाड़ी रहा हूं और अच्छी तरह जानता हूं कि टीम का चयन कैसे होता है। मैदान में केवल उम्र नहीं, बल्कि खिलाड़ी की क्षमता और गुणवत्ता देखी जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों की लोकप्रियता, जनता के बीच उनकी पकड़, साफ छवि और चुनाव जीतने की क्षमता को ध्यान में रखकर टिकटों का फैसला करेगी। इस अवसर पर, परगट सिंह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, नशे के बढ़ते प्रकोप और खराब होती आर्थिक स्थिति के कारण समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता से किए वादे पूरे करने में नाकाम रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।