Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Woman dies under suspicious circumstances in Jind’s Fatehgarh village; family alleges murder
{"_id":"6afc07a2937b04325c026987","slug":"video-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-jinds-fatehgarh-village-family-alleges-murder-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के फतेहगढ़ गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के फतेहगढ़ गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
फतेहगढ़ गांव में सोमवार को एक 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने और घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने व 8 लाख 70 हजार रुपये की नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ गांव निवासी 42 वर्षीय सुमन सोमवार दोपहर बाद अपने घर में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। पड़ोसियों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और सुमन को उपचार के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए।
वहां, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में परिजनों ने महिला की मौत को हार्ट फेल होने का मामला समझा और पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। इसके बाद वे शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले आए। घर पहुंचने पर जब परिजनों ने सामान की जांच की तो उनके होश उड़ गए। घर की अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले और उनमें रखे लाखों रुपये के गहने तथा 8 लाख 70 हजार रुपये की नकदी गायब थी। घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद परिजनों को महिला की मौत को लेकर संदेह हुआ।
उन्होंने आशंका जताई कि अज्ञात लोगों ने पहले घर में चोरी की और इसके बाद सुमन की हत्या कर दी। परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद जुलाना थाना पुलिस की टीम व स्कवायड डॉग टीम, फोरेसिक टीम गांव में पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - कमल थाना प्रभारी जुलाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।