Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM reaches Mataji Gaushala in Barsana today

यूपी: बरसाना में माताजी गौशाला पहुंचे सीएम, बोले- गौ सेवा की जो अलख रमेश बाबा ने जगाई, उसे बुझने नहीं देंगे

Tue, 17 Nov 2026 06:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरसाना (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, बरसाना (मथुरा) Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 06:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माताजी गौशाला पहुंचे। वहां उन्होंने समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने गौ पूजन किया। सीएम योगी ने कहा कि रमेश बाबा द्वारा जगाई गई गौ सेवा की अलख को बुझने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
CM reaches Mataji Gaushala in Barsana today
माताजी गौशाला पहुंचे मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत रमेश बाबा ने जिस गौ सेवा की अलख से ब्रजभूमि को नई पहचान दी, उस परंपरा को आगे बढ़ाने का भरोसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया। मंगलवार को माताजी गौशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने संत रमेश बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गौ पूजन के बाद उन्होंने श्यामलक्ष्मी अस्पताल में निःशुल्क डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन किया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रमेश बाबा का पूरा जीवन गौ माता की सेवा, संरक्षण और सनातन संस्कृति के लिए समर्पित रहा। गौ सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

CM reaches Mataji Gaushala in Barsana today
माताजी गौशाला पहुंचे मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री दोपहर करीब साढ़े तीन बजे माताजी गौशाला पहुंचे। समाधि स्थल पर नमन करने के बाद उन्होंने गौशाला में गौ पूजन किया। इसके बाद श्यामलक्ष्मी अस्पताल में निःशुल्क डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन किया। श्रद्धांजलि सभा में संत रमेश बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराज जी के गोलोकवासी होने का समाचार मिलने के बाद दो बार यहां आने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं आ सके। मन में भाव था कि जिस संत ने अपना पूरा जीवन गौ सेवा, गौ रक्षा, गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए समर्पित किया, उनकी स्मृतियों को नमन करने अवश्य आना है।

विज्ञापन

CM reaches Mataji Gaushala in Barsana today
माताजी गौशाला पहुंचे मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति ऋषि प्रधान और कृषि प्रधान संस्कृति है। ऋषि परंपरा और कृषि परंपरा के बीच गौ माता सेतु का काम करती हैं। संत रमेश बाबा ने भारतीय विरासत, संस्कृति और सनातन परंपरा के संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने इस क्षेत्र को कृष्णमय और राधामय बनाने के साथ समाज को सेवा की अनमोल विरासत सौंपी है।

विज्ञापन

CM reaches Mataji Gaushala in Barsana today
माताजी गौशाला पहुंचे मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि संत रमेश बाबा ने गौ सेवा के क्षेत्र में जो विरासत खड़ी की है, उसे आगे बढ़ाने में वह सदैव सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। उनकी सेवा और संकल्प आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे। इस दौरान प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, योगी बाबा बालकनाथ, मौनी बाबा, पंडित बाबा, संत रमेश बाबा के उत्तराधिकारी ब्रजशरण दास महाराज, मान मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री, सचिव सुनील सिंह, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी सहित बड़ी संख्या में संत-महंत और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed