{"_id":"6afbf39adf71eaebd5040d77","slug":"video-plot-for-targeted-killing-in-kotkapura-foiled-4-suspects-arrested-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार
कोटकपूरा में बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम कर दी। थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब और STF हरियाणा के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ शैरी, गांव पंजगराईं कलां निवासी सुखनाम सिंह उर्फ सुक्खा, गांव ढिलवां कलां निवासी मुस्ताक अली और हैप्पी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक .32 बोर और दो .30 बोर सहित कुल तीन पिस्तौल तथा 11 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर गांव ढिलवां कलां के नजदीक दबिश देकर आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे सुनसान जगह पर बैठकर वारदात की योजना बना रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के संपर्क में थे और उनके इशारे पर कोटकपूरा में दो लोगों की हत्या करने की तैयारी कर रहे थे।
पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। अब उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि गैंगस्टर नेटवर्क और हथियारों के स्रोत का पता लगाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।