Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP mathura meeting Booth and Youth Strategy for UP Assembly Elections 2027

भाजपा का मिशन 2027: 'बूथ और यूथ' पर बड़ा दांव, जेन-जी को साधने के लिए बनी खास रणनीति

Tue, 17 Nov 2026 12:10 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 17 Nov 2026 12:10 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत करीब 54 वरिष्ठ नेताओं ने करीब 12 घंटे तक बैठक कर चुनावी विचार-विमर्श किया। बैठक का यह सिलसिला रात 11 बजे तक चला। मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे।

विज्ञापन
BJP mathura meeting Booth and Youth Strategy for UP Assembly Elections 2027
भाजपा के चिंतन शिविर में माैजूद सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा अब नई पीढ़ी यानी जेन-जी को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। फरह के परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो-अनुसंधान केंद्र में सोमवार को भाजपा और संघ के 54 दिग्गज नेताओं की योजना बैठक में 'बूथ और यूथ' को प्रमुख रणनीतिक विषय बनाया गया है। इसी के तहत जेन-जी को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


नई पीढ़ी के बीच पैठ बनाने की तैयारी
बूथ स्तर पर संपर्क मजबूत करने के साथ युवा वर्ग से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। नई पीढ़ी तक पहुंच बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर मंथन हुआ। तय हुआ कि जेन-जी की ऊर्जा, सोच और राष्ट्रभक्ति की भावना को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। राजनीतिक दृष्टि से भाजपा इस रणनीति को महत्वपूर्ण मान रही है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी परंपरागत संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के साथ पहली बार या हाल के वर्षों में मतदाता बने युवाओं तक भी पहुंच बनाना चाहती है। जेन-जी के बीच संवाद, संपर्क और भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष अभियान इसी रणनीति का हिस्सा होगा।
विज्ञापन


आज राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे शिरकत
परखम में भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक के पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत करीब 54 वरिष्ठ नेताओं ने करीब 12 घंटे तक बैठक कर चुनावी विचार-विमर्श किया। बैठक का यह सिलसिला रात 11 बजे तक चला। मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों के अलावा राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, जगदीश पटेल, अनंत ओझा, रमापति राम त्रिपाठी, महेंद्रनाथ पांडेय, स्वतंत्र देव, धर्मपाल सिंह लोधी, गीता शाक्य, मांट विधायक राजेश चौधरी और अभिजात मिश्रा समेत करीब 54 पदाधिकारी एवं मंत्री शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 11 बजे तक चली बैठक
बैठक विभिन्न सत्रों में आयोजित की गई। दोपहर में टी-ब्रेक के बाद भोजन के लिए विराम लिया गया। इसके बाद शाम को भी टी-ब्रेक हुआ और फिर बैठक के सत्र जारी रहे। रात करीब 11 बजे पहले दिन की बैठक संपन्न हुई। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी और श्याम शर्मा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दोपहर 12 बजे बैठक में शामिल होंगे।


सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात रहा पांच जिलों का फोर्स
फरह के परखम में चल रही भाजपा की योजना बैठक के पहले दिन सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ समेत वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा में पांच जिलों का फोर्स तैनात रहा। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी, फिरोजाबाद और हाथरस से पुलिस फोर्स बुलाया है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान पांच एएसपी और 19 सीओ को साैंपी गई है। इनके साथ दो कंपनी पीएसी भी तैनात हैं। पूरे कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। कार्यक्रम स्थल पर एंटी ड्रोन टीम के साथ आसमान से होने वाली गतिविधियों पर नजर रख जा रही है। अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed