Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Tempo Carrying Labourers Overturns into Ditch Near Ading Canal, Nine Injured

मथुरा: अड़ींग नहर के पास मजदूरों से भरा टेंपो खाई में पलटा, महिला-पुरुषों समेत नौ घायल; एमपी के हैं सभी

Tue, 17 Nov 2026 11:23 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 17 Nov 2026 11:23 AM IST
सार

मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर अड़ींग नहर के पास मजदूरों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में नौ महिला-पुरुष मजदूर घायल हुए, जिनमें चार की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
 

विज्ञापन
Mathura: Tempo Carrying Labourers Overturns into Ditch Near Ading Canal, Nine Injured
मथुरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर अड़ींग नहर के समीप मंगलवार सुबह मजदूरों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में महिला और पुरुष सहित नौ मजदूर घायल हो गए। सभी घायल मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और गोवर्धन क्षेत्र में रहकर मजदूरी करते हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही अड़ींग पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



 जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मध्य प्रदेश निवासी मजदूर टेंपो में अपने सामान के साथ मथुरा से गोवर्धन की ओर आ रहे थे। जैसे ही टेंपो अड़ींग नहर के समीप पहुंचा, अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टेंपो सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची अड़ींग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। 
विज्ञापन


घायलों में बाबू (35) पुत्र सियाराम, रजुआ (40) पुत्र पल्लो, पार्वती (23) पत्नी बाबू और हरगोविंद (21) पुत्र भागीरथ निवासी मध्य प्रदेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया। वहीं दीपक (28) पुत्र धनीराम, करण (19) पुत्र बबलू, गोविंददास (32) पुत्र पूरनलाल, आशिक (17) पुत्र इंतियाज और नगीना (36) पत्नी इंतियाज का गोवर्धन सीएचसी में उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नेहा चौधरी ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मथुरा रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed