{"_id":"6aa3c1717d217cf9070d2e82","slug":"video-worker-dies-of-electric-shock-while-painting-family-blocks-road-with-body-demanding-action-mainpuri-up-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: करंट से मजदूर की मौत पर फूटा गुस्सा, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: करंट से मजदूर की मौत पर फूटा गुस्सा, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; कार्रवाई की मांग
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में बृहस्पतिवार दोपहर एक मकान में पुताई का काम कर रहा 26 वर्षीय मजदूर करंट की चपेट से मौत के बाद शुक्रवार को परिजन का गुस्सा फूट गया। परिजन ने औंछा बाईपास मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और समझाने का प्रयास कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कैथ निवासी 26 वर्षीय आशीष कुमार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बृहस्पतिवार को वह अन्य मजदूर साथियों के साथ खरगजीत नगर स्थित एक मकान में पुताई और पुट्टी का काम करने गया था। दोपहर के समय जब आशीष दीवार पर पुट्टी लगा रहा था, तभी पास से गुजर रही बिजली की केबल के कटे हुए हिस्से में उनका हाथ छू गया।
केबल में प्रवाहित तीव्र करंट की चपेट में आकर वह अचेत होकर गिर गया। साथी मजदूर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया था, वहीं मकान मालिक अनुज दुबे निवासी खरगजीत नगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है, शुक्रवार सुबह मृतक के आक्रोशित परिजन ने शव को औंछा बाईपास मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। वह लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जाम लगाए लोगों को अधिकारी समझा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।