{"_id":"6ac7b957b790a7e1fa0fd37b","slug":"video-sp-congress-protest-against-chief-election-commissioner-procession-taken-out-with-a-person-in-handcuffs-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन, हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन, हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
मैनपुरी में इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जेल चौराहे से जिला मुख्यालय तक कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। जेल चौराहे से शुरू हुआ प्रदर्शन जिला मुख्यालय तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारे लगाते हुए चल रहे थे। प्रदर्शन में एक व्यक्ति को ज्ञानेश कुमार के रूप में प्रदर्शित किया गया। उसके हाथों में हथकड़ी बांधकर कार्यकर्ता उसे जुलूस में जिला मुख्यालय तक लेकर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। समाजवादी पार्टी महिला सभा की कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। महिला कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान सपा और कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।