फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   PNG not received, LPG connections disconnected... people facing hardship.

Mainpuri News: पीएनजी मिली नहीं, एलपीजी कनेक्शन काटे...लोग हो रहे परेशान

Thu, 08 Oct 2026 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
PNG not received, LPG connections disconnected... people facing hardship.
फोटो 42 गोविंद
मैनपुरी। शहर की तकरीबन 60 कॉलोनियों में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की लाइनें डाली जा चुकी हैं मगर गैस चार हजार घरों में ही सप्लाई हो रही है, जबकि साढ़े 15 हजार घरों में मीटर तो लग चुके हैं। ऐसे में जिन इलाकों में पाइप लाइन नहीं है, उन इलाकों में भी एलपीजी के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जबकि कंपनी का काम अभी 50 फीसदी भी पूरा नहीं है। उपभोक्ता परेशान हैं। लाइन डाली नहीं कनेक्शन काटे जा रहे हैं। गैस एजेंसी संचालक सुनने को तैयार नहीं हैं, पीएनजी वाले भी बहाने लगा रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के निर्देशानुसार जिन इलाकों में पीएनजी की सप्लाई शुरू है। वहां कनेक्शन लेना अनिवार्य किया गया है। नोटिस मिलने के 3 महीने के अंदर कनेक्शन नहीं लेते हैं तो उनके एलपीजी कनेक्शन को बंद करने का नियम ईरान युद्ध के दौरान बनाया गया था। इसी आदेश की आड़ में एलपीजी धारकों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। यह शिकायतें एक-दो लोगों तक सीमित नहीं हैं। पांच-छह कॉलोनियों में अभी पीएनजी की लाइन ही नहीं डाली गई है मगर उनके एलपीजी कनेक्शन बंद करा दिए गए। स्टेशन रोड, खरगजीत नगर, लक्ष्मी नगर, नगला रते व अन्य कॉलोनी में भी लाइन नहीं है मगर उनके एलपीजी कनेक्शन काट दिए गए। लोग हैरान हैं।
विज्ञापन


घर में श्राद्ध था, कनेक्शन काट दिया
बुधवार सुबह वह गैस एजेंसी पर गए, वहां उन्हें सिलिंडर देने से मना कर दिया गया। जब उन्होंने कारण पूछा तो बताया गया कि आपके क्षेत्र में पीएनजी पाइपलाइन है। एलपीजी कनेक्शन काट दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनके घर में श्राद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश यादव, स्टेशन रोड

बुधवार रात को उनका गैस सिलिंडर खत्म हो गया। बृहस्पतिवार सुबह वह गैस सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसी पर गए, पता चला कि कनेक्शन काट दिया गया है। सिलिंडर न मिलने की वजह से घर में खाने की परेशानी हो रही है।

गोविंद सिंह, यादव नगर

वर्जन-1
अगर किसी का एलपीजी गैस कनेक्शन गलत तरीके से काट दिया है तो उसकी जांच की जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी। -रमन मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
वर्जन-2
किसी के गलत कनेक्शन नहीं काटे जा रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं की शिकायत आई थीं। उनका गैस कनेक्शन चालू करा दिया है। -मो. अनस, असिस्टेंट मैनेजर, पीएनजी

आंकड़े एक नजर में

15,500 घरों में लगे मीटर
10,000 घरों में गैस लाइन

4000 घरों में पहुंची गैस
60 कॉलोनी में पाइप लाइन

फोटो 42 गोविंद

फोटो 42 गोविंद

फोटो 42 गोविंद

फोटो 42 गोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed