फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Welcome to India Elon What Did Rahul Gandhi Write on Musks Post and What Is Starlink Controversy

'भारत में स्वागत है एलन': मस्क के पोस्ट पर राहुल गांधी ने और क्या लिखा, स्टारलिंक को लेकर क्या है पूरा विवाद?

Thu, 08 Oct 2026 08:58 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 08 Oct 2026 08:58 PM IST
सार

भारत में स्टारलिंक की व्यावसायिक सेवा शुरू होने में देरी को लेकर एलन मस्क ने सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि 165 से ज्यादा देशों में लाइसेंस मिलने के बावजूद भारत में अभी मंजूरी क्यों नहीं मिली। उन्होंने अंबानी का नाम लेकर भी सवाल किया। राहुल गांधी ने मस्क की पोस्ट पर तंज कसते हुए लिखा कि भारत में आपका स्वागत है एलन। इस पर भी एलन ने राहुल को जवाब दिया। आखिर स्टारलिंक को लेकर सरकार और मस्क के दावों में क्या अंतर है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Welcome to India Elon What Did Rahul Gandhi Write on Musks Post and What Is Starlink Controversy
मस्क के पोस्ट पर राहुल गांधी ने क्या जवाब दिया? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत में स्टारलिंक की व्यावसायिक सेवा शुरू होने को लेकर विवाद के बीच मस्क ने अंबनी पर एक पोस्ट किया। मस्क ने भारत में स्टारलिंक को लाइसेंस मिलने में हो रही देरी पर सवाल उठाया था। इसके बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मस्क की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा। उन्होंने लिखा, 'भारत में स्वागत है एलन। एक और दूसरे व्यक्ति के बारे में जानना बाकी है।' इस पर मस्क ने भी दिया उन्होंने कहा कि धन्यवाद राहुल, यह वाकई चिंताजनक है।

विज्ञापन


मस्क ने स्टारलिंक के लाइसेंस पर क्या सवाल उठाया?
मस्क ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि स्टारलिंक को 165 से ज्यादा देशों में लाइसेंस मिला हुआ है। उन्होंने दावा किया कि कंपनी पिछले पांच साल से भारत सरकार के हर कानून और जरूरत का पालन कर रही है। इसके बावजूद भारत में व्यावसायिक सेवा शुरू करने के लिए लाइसेंस क्यों नहीं मिल रहा है। मस्क ने इसी पोस्ट में सवाल किया कि क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं। इससे भारत में स्टारलिंक की एंट्री और नियामकीय मंजूरी को लेकर बहस तेज हो गई। मस्क इससे पहले भी भारत में स्टारलिंक की सेवा शुरू करने में रुकावट को लेकर सवाल उठा चुके हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने मस्क की पोस्ट पर क्या कहा?
राहुल गांधी ने मस्क की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, 'वेलकम टू इंडिया, एलन। वेट टिल यू डिस्कवर द अदर गाइ।' राहुल की इस टिप्पणी को मस्क के आरोप पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है। मस्क ने इससे पहले आरोप लगाया था कि कुछ प्रभावशाली कारोबारी हित स्टारलिंक को भारत में आने से रोक रहे हैं, ताकि उनका दबदबा बना रहे। उन्होंने किसी व्यक्ति का सीधे नाम नहीं लिया था। बाद की पोस्ट में उन्होंने अंबानी के नाम का जिक्र करते हुए भारत में लाइसेंस मिलने में देरी पर सवाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने स्टारलिंक के आरोपों पर क्या कहा?
केंद्र सरकार ने स्टारलिंक के साथ भेदभाव या किसी खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के आरोपों को खारिज किया है। संचार मंत्रालय के अनुसार, भारत में दूरसंचार और सैटेलाइट संचार सेवाओं के लिए निष्पक्ष और गैर-भेदभाव वाला नियम बनाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि तीन कंपनियों को सैटेलाइट संचार सेवा के लिए लाइसेंस दिए गए हैं और सभी तीन कंपनियां फिलहाल सुरक्षा जांच की प्रक्रिया से गुजर रही हैं। सुरक्षा से जुड़ी शर्तें पूरी होने के बाद ही अगली प्रक्रिया में स्पेक्ट्रम आवंटन की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। मंत्रालय के मुताबिक, तीनों कंपनियां मोटे तौर पर एक ही नियामकीय चरण में हैं।


स्टारलिंक भारत में अब तक क्या तैयारी कर चुका है?
स्टारलिंक की ओर से भारत में सेवा शुरू करने की तैयारी भी की गई है। 7 अक्तूबर को स्टारलिंक की बिजनेस ऑपरेशंस उपाध्यक्ष लॉरेन ड्रेयर ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा था कि कंपनी ने भारत की जरूरतों के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। उन्होंने बताया कि भारत में 20 गेटवे साइट बनाई गई हैं, जिनमें सैकड़ों एंटीना लगाए गए हैं। कंपनी ने भारतीय उपयोगकर्ताओं के डेटा को भारत में रखने की व्यवस्था तैयार करने की बात भी कही है। ड्रेयर के अनुसार, स्टारलिंक पिछले पांच वर्षों से भारतीय नियामकों, उद्योग और ऑपरेटरों के साथ मिलकर अपनी सेवा को भारत की जरूरतों के मुताबिक तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed