{"_id":"6ac7de058696ad40ed03f86e","slug":"two-asthma-patients-die-the-prevalence-of-diseases-is-rising-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-168338-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: अस्थमा के दो मरीजों ने तोड़ा दम, बीमारियों का बढ़ रहा प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: अस्थमा के दो मरीजों ने तोड़ा दम, बीमारियों का बढ़ रहा प्रकोप
विज्ञापन
फोटो 31 महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
मैनपुरी। जिले में बीमारियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को मरीजों की भीड़ रही। यहां 1155 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। तीन मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए। एक मरीज को परिजन निजी अस्पताल ले गए वहां मौत हो गई जबकि दूसरे ने मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
अस्थमा के साथ ही वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी रानी देवी (72) पत्नी अशोक कुमार को सांस लेने में दिक्कत होने पर बुधवार रात परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से गंभीर हालत होने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया था। रास्ते में उनकी मौत हो गई। आगरा बाईपास रोड निवासी दीनानाथ (75) को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन बुधवार की रात उन्हें जिला अस्पताल ले गए। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एक निजी डॉक्टर के ले गए। निजी डॉक्टर के यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
दोनों ही मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए रेफर किया गया था। उनकी मौत के संबंध में जानकारी नहीं है। - डॉ. राज सिंह सीएमएस