{"_id":"6ac7de850b9ae7dd6c0d5126","slug":"ethnic-print-kurta-sets-have-become-a-favorite-among-women-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-168329-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: एथनिक प्रिंट वाले कुर्ते सेट बने महिलाओं की पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: एथनिक प्रिंट वाले कुर्ते सेट बने महिलाओं की पसंद
विज्ञापन
फोटो 14 यादव मार्केट स्थित दुकान से खरीदारी करतीं ग्राहक। संवाद
मैनपुरी। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले महिलाओं और युवतियों के बीच एथनिक प्रिंट वाले कुर्ता सेट का क्रेज बढ़ रहा है। आकर्षक रंगों और नए डिजाइनों वाले कुर्ता सेट बाजार में सजे हुए हैं। इनकी कीमत 700 से 2500 रुपये तक है। ग्राहक कुर्ता सेट खरीदने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं।
सदर बाजार, बजाजा बाजार, यादव मार्केट, करहल रोड और स्टेशन रोड स्थित कपड़ों की दुकानों पर एथनिक प्रिंट वाले कुर्ता सेट की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं। पारंपरिक फूल-पत्ती, बेल-बूटे डिजाइन प्रिंट के साथ कुर्ते की नेकलाइन, आस्तीन और बॉर्डर पर हल्का वर्क इन्हें और आकर्षक बना रहा है।
यादव मार्केट की दुकानदार खुशी गुप्ता ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए एथनिक प्रिंट वाले कुर्ता सेट की मांग बढ़ी है। युवतियां खासकर ऐसे डिजाइन पसंद कर रही हैं, जिनमें पारंपरिक प्रिंट के साथ आधुनिक कट और आरामदायक फैब्रिक का मेल हो। उन्होंने बताया कि अलग-अलग गुणवत्ता और डिजाइन के अनुसार कुर्ता सेट करीब 700 से शुरू होकर 2500 रुपये तक उपलब्ध हैं।