{"_id":"6ac769b54acbd47e75017f43","slug":"video-government-making-continuous-efforts-to-strengthen-cow-shelters-keemti-bhagat-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोशालाओं को मजबूत करने के लिए सरकार कर रही लगातार प्रयास-कीमती भगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशालाओं को मजबूत करने के लिए सरकार कर रही लगातार प्रयास-कीमती भगत
पंजाब गौ सेवा आयोग के उप चेयरमैन कीमती भगत ने गुरुवार को फिरोजपुर में प्रशासनिक अधिकारियों और जिले की विभिन्न गौशालाओं के प्रधानों व सेवादारों के साथ बैठक की। बैठक में गौशालाओं की समस्याओं, गोवंश की सेवा-संभाल और सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) कृष्ण पाल राजपूत भी मौजूद रहे।
कीमती भगत ने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य की करीब 518 सरकारी और निजी गौशालाओं के बिजली बिल माफ करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि घायल और बीमार गोवंश को गौशालाओं तक पहुंचाने तथा उपचार उपलब्ध करवाने के लिए मुफ्त काउ लिफ्टर सुविधा भी शुरू की गई है। इस पर सरकार की ओर से करीब 3.06 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि गौशालाओं में रखे गोवंश की सेवा-संभाल के लिए 61 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन देने का निर्णय लिया गया है, जिसे लागू करने की प्रक्रिया जारी है। गोहत्या, गो तस्करी और गोमांस से जुड़ी गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में गो सुरक्षा सेल स्थापित किए गए हैं।
बैठक में गौशाला संचालकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। कीमती भगत ने भरोसा दिलाया कि जायज समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और गौ सेवा आयोग हरसंभव सहयोग करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।