{"_id":"6768044dc82f6d075809abb4","slug":"special-prayers-offered-at-the-ancient-st-andrews-church-of-siswa-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138766-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिसवा के प्राचीन सेंट एंड्रयूज चर्च में की गई विशेष प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिसवा के प्राचीन सेंट एंड्रयूज चर्च में की गई विशेष प्रार्थना
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 22 Dec 2024 05:53 PM IST
Link Copied
सिसवा बाजार। कस्बे के सेंट एंड्रयूज चर्च में क्रिसमस पर्व के पूर्व रविवार को विशेष प्रार्थना आयोजित की गई, जिसमें प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित लघु नाट्य की ओर से ईसाई समुदाय के श्रद्धालुओं को उनके उपदेशों के विषय में जानकारी दी गई। चर्च के पास्टर आदम योहान्ना ने बताया कि दिसंबर माह में क्रिसमस से पहले के रविवार को प्रार्थना के जरिए ईश्वर के प्रेम, अनुग्रह और मार्गदर्शन के लिए कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। पवित्र शास्त्र में ईसा को शांति का राजकुमार कहा गया है। ईसा हमेशा अभिवादन के रूप में कहते थे कि शांति तुम्हारे साथ हो, शांति के बिना किसी का अस्तित्व संभव नहीं है। घृणा, संघर्ष, हिंसा और युद्ध का धर्म को इस धर्म में कोई जगह नहीं दी गई है। इस दौरान महराजगंज और कुशीनगर के विभिन्न क्षेत्रों के समुदाय के श्रद्धालु चर्च पहुंच कर प्रभु यीशु के वंदना में लीन रहे। बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म को लेकर लघु नाटक के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर राज विहारी दास, राजाराम, कुंदन राय, राहुल राय, रानू सिंह, मुस्कान सिंह, प्रमिला, शेरोन आदम, अखिलेश, निखलेश मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।