{"_id":"676c65cc06524e41380f6203","slug":"dead-body-of-newly-married-woman-found-hanging-under-suspicious-circumstances-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-139030-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:33 AM IST
Link Copied
भिटौली (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा में बुधवार को नवविवाहिता का संदिग्ध हालात में फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर देर शाम मायके के लोग भी पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के लक्ष्मीगंज निवासी नंदनी की शादी 11 जुलाई को लक्ष्मीपुर देउरवा में राजू चौहान के बेटे अखिलेश चौहान के साथ हुई थी। बुधवार की दोपहर में खाना खाने के बाद लक्ष्मी अपने कमरे में चली गई। ससुरालियों ने बताया कि लक्ष्मी के ससुर राजू चौहान फरेंदा कहीं रिश्तेदारी में गए थे। सास मालती देवी दोपहर में खाना खाने के बाद गांव के सिवान में बकरी चराने गई थीं। मृतका की ननद छत पर कोई काम कर रही थी। देवर गांव में ही कहीं घूमने निकला था। इसी बीच लगभग दो बजे मृतका के ससुर राजू चौहान घर पर आए तो उन्होंने अपने छोटे बेटे से बहू को जगाने के लिए बोले, जब वह जगाने पहुंचा तो अंदर से जब दरवाजा नहीं खुला। संदेह होने पर खिड़की के रास्ते झांक कर देखा तो बहु साड़ी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। राजू चौहान ने भिटौली थाने पर सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति अखिलेश चौहान पुणे में रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के अनुसार, मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।