फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Half of the paved road has been swallowed by the pond due to a washout.

Maharajganj News: रेनकट से पक्की सड़क का आधा हिस्सा पोखरी में हो गया विलीन

Thu, 01 Oct 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Half of the paved road has been swallowed by the pond due to a washout.
नौतनवा के गांव छितरापार का मामला, संकरी हो चुकी सड़क से होकर गुजरना हो गया है जोखिम भरा
विज्ञापन

अड्डा बाजार। विकासखंड नौतनवा के गांव छितरापार में पक्की सड़क का आधा हिस्सा रेन कट से पोखरी में विलीन हो गया। पोखरी के किनारे रास्ता इतना संकरा हो गया है कि उस पर गुजरना जोखिम को दावत देना है। हालत यह है कि वहां से होकर ट्रैक्टर भी बड़ी मुश्किल से निकल पा रहा है।

गांव निवासी राधेश्याम गौड़, शिव प्रसाद, सूर्यनारायण यादव, राकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, राजमान गुप्ता इत्यादि ने बताया कि यह पिच मार्ग उनके गांव से अड्डा-संपतिहा पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग से जुड़ा है। यही ग्रामीणों के लिए प्रमुख मार्ग है। रेनकट से प्राथमिक विद्यालय के पास पोखरी में पिच मार्ग का आधा हिस्सा विलीन हो चुका है। नतीजतन सड़क इतनी सकरी हो गई है कि इधर से ट्रैक्टर भी ले जा पाना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

चार वर्ष पूर्व विभाग ने बोरियों में मिट्टी, बालू और कंकड़ इत्यादि भरकर इसका अस्थाई समाधान किया था। परंतु साल बीतते बीतते स्थिति जस की तस हो गई। सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल अब पोखरी के बीच पानी में नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क दुरुस्त कर समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग की है। जिक्र करने पर अवर अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए दीवार बनाने और उस गांव से जुड़े दूसरे 500 मीटर पिच मार्ग की भी मरम्मत के लिए इस्टीमेट शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed