{"_id":"6abd78e2d7d1043fd80b2365","slug":"sdm-sends-letter-seeking-action-against-officials-for-absence-from-meeting-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-186165-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बैठक में अनुपस्थित रहने पर एसडीएम ने अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बैठक में अनुपस्थित रहने पर एसडीएम ने अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु भेजा पत्र
विज्ञापन
बीमारी पर नियंत्रण पाने को समाज के अंतिम व्यक्ति तक का सहयोग जरूरी : एसडीएम
बैठक में विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों ने सूचनाओं का आदान-प्रदान कर बनाई रणनीति
नौतनवा। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत बुधवार की शाम एसडीएम कुणाल ने तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की। वहीं बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहने पर एसडीएम ने नौतनवा और लक्ष्मीपुर क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। बैठक में जिम्मेदारों को दिशा निर्देश देते हुए आवश्यक रणनीति तैयार की गई।
एसडीएम कुणाल ने बताया कि जनता को स्वस्थ और सुरक्षित रखने हेतु आगामी 01 से 31 अक्टूबर के बीच यह अभियान वृहद स्तर पर चलाया जाएगा। संचारी रोग लापरवाही एवं देखरेख की अनदेखी के कारण ही अपना पांव पसारती है। यदि लोग साफ-सफाई, ताजा भोजन, नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग समेत अन्य सुझावों और दिशा निर्देशों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करें तो निश्चित ही इसके प्रसार पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इन बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित व सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है, इसके प्रति किसी भी जिम्मेदार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार कर्ण सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी नौतनवा डॉ. सुरेंद्र कुमार व लक्ष्मीपुर डॉ. अरुण कुमार, हरिनाथ यादव, सूर्य कुमार, विनोद आदि लोग मौजूद रहे।