{"_id":"6acb8174afd468132a07f226","slug":"video-healthcare-services-to-reach-border-villages-in-lakhimpur-kheri-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: सीमावर्ती गांवों तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, लगाया जाएगा निशुल्क चिकित्सा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: सीमावर्ती गांवों तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, लगाया जाएगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
Mukesh Kumar
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:00 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा से सटे दूरस्थ और थारू बहुल गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के सातवें संस्करण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें यात्रा के तहत चिकित्सा शिविरों के आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। प्रेसवार्ता में प्रो. डॉ. संजय भट्ट (आरएमएल, लखनऊ), ने बताया कि इसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की जांच और उपचार करेगी। शिविर में करीब 200 डॉक्टरों के मौजूद रहने की व्यवस्था प्रस्तावित है। मरीजों को जरूरत के अनुसार दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। डॉ. जयराम के अनुसार 22 व 23 नवंबर को भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य है। अभियान के माध्यम से लाखों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। एनएमओ के जिलाध्यक्ष डॉ. आरआर मिश्रा ने बताया कि लखीमपुर खीरी में सीमावर्ती क्षेत्र के निघासन ब्लॉक के 25 और पलिया ब्लॉक के 26 गांवों को अभियान में शामिल किया गया है। इन गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने, चिकित्सा दलों की तैनाती भी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।