{"_id":"6a9ee99b84603b8a980c8eb1","slug":"video-shuklaganj-repair-work-begins-on-the-new-ganga-bridge-traffic-jam-ensues-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: नवीन गंगा पुल पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: नवीन गंगा पुल पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, लगा जाम
सोमवार देर शाम लोक निर्माण विभाग की ओर से नवीन गंगा पुल मार्ग की क्षतिग्रस्त सतह की मरम्मत करने का कार्य शुरू कराया गया। इससे नवीन पुल मार्ग पर जाम लग गया। ऐसे में कानपुर और उन्नाव छोर से आने जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। कोतवाली पुलिस ने बताया कि काम शुरू करने से एक घंटे पहले ही पीडब्लूडी ने उन्हें जानकारी दी।
नवीन गंगापुल मार्ग के बीच करीब 13 फीट की लंबाई और 5 फीट की चौड़ाई में मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसमें सरिया तक दिखने लगी थी। जिसे पीडब्लूडी ने संज्ञान में लिया और सोमवार की शाम आठ बजे से पुल पर मरम्मत कार्य अचानक शुरू कराते हुए क्षतिग्रस्त मार्ग पर डामरीकरण कराते हुए पैचवर्क का कार्य शुरू कराया। ऐसे में मार्ग संकरा हो गया और पुल के दोनों छोर के वाहन फंस गए, जिससे जाम लगा रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि कार्य शुरू कराने से एक घंटे पहले ही विभाग द्वारा सूचना दी गई। ऐसे में काफी दिक्कते आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।