{"_id":"6aa29d41e3e3e949c10e12e9","slug":"young-woman-misdeeds-after-coming-to-book-a-ticket-fir-registered-against-five-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर की बर्बरता: टिकट बुक कराने आई युवती से दुष्कर्म, पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट कर की बर्बरता: टिकट बुक कराने आई युवती से दुष्कर्म, पांच पर प्राथमिकी
Thu, 10 Sep 2026 05:41 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 10 Sep 2026 05:41 PM IST
सार
Auraiya News: युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भीखेपुर चौराहे से ले जाकर पीटा फिर बर्बरता की। पीड़िता की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र में बस का टिकट बुक कराने आई एक युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पिटाई से घायल युवती का कानपुर के अस्पताल में इलाज जारी है। एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को बताया कि पांच सितंबर की शाम उसकी बहन गुड़गांव जाने के लिए बस का टिकट बुक कराने भीखेपुर चौराहे पर पहुंची थी।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान गांव रतनीपुर निवासी सतेंद्र कुमार, अपने चार अन्य साथियों के साथ उसे टिकट बुक कराने के बहाने बिरहूनी रोड स्थित गेस्ट हाउस के आगे सुनसान इलाके में ले गया। वहां आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर उसको पीटा और अभद्रता की।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी युवती को मरणासन्न हालत में अजीतमल के एक निजी चिकित्सक के पास छोड़कर भाग गए थे। मोबाइल पर आए मैसेज से परिजन को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन तत्काल उसे सीएचसी ले गए। वहां से गंभीर हालत में युवती को रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवती का उपचार कानपुर स्थित अस्पताल में जारी है। कोतवाल विनोद राजपूत ने बताया कि भाई की तहरीर पर एक नामजद समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन