फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ससुर का कत्ल: 'तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके...', घर में हो रहा था मौत का नाच, शालू बार में लगा रही थी ठुमके

Thu, 10 Sep 2026 04:37 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 10 Sep 2026 04:37 PM IST
सार

कानपुर में हुए दवा कारोबारी हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। जिस समय कातिल घर में कारोबारी की हत्या कर रहे थे, उस वक्त बहू शालू बार में ठुमके लगा रही थी। कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की  उनके घर में शनिवार देर रात चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। मामले में उनका पूर्व नौकर और उसका साथी गिरफ्तार हुए तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने साजिशकर्ता बहू को भी जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Drug Trader Murder Shalu Danced at Bar During Vineet Minocha Murder Check Video
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिन शनिवार, रात करीब 10:58 बजे कानपुर के कल्याणपुर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट के फ्लैट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा के साथ हत्यारोपी मौत का नाच कर रहे थे। उस वक्त इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड कारोबारी की बहू शालू अपने पति के साथ तिलकनगर स्थित कॉस्मोजिन लाउंज एंड बार में बॉलीवुड गानों पर ठुमके लगा रही थी। बुधवार को दोनों का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।


लाउंज एंड बार के अंदर के इन वीडियो को वहां के कर्मचारियों और पार्टी में मौजूद लोगों द्वारा मोबाइल से बनाने का दावा किया जा रहा है। 33 सेकेंड के पहले वीडियो में शालू और उसका पति सुब्रत तुम तो धोखेबाज हो... वादा करके भूल जाते हो...गाने पर झूमते दिख रहे हैं। 
Kanpur Drug Trader Murder Shalu Danced at Bar During Vineet Minocha Murder Check Video
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सोफे पर बैठी गमगीन बहू और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान उनके साथ ही डीजे फ्लोर पर कई अन्य कपल भी डांस करते नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो भी सामने आया, जिसमें गाना बज रहा है जुम्मा..चुम्मा दे...दे। इसमें शालू पांच अन्य महिलाओं के साथ डांस करती दिख रही है।
Kanpur Drug Trader Murder Shalu Danced at Bar During Vineet Minocha Murder Check Video
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बहू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक वीडियो में सुब्रत, शालू के कान में कुछ कहते हुए नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि दोनों घर पर हो रहे हत्याकांड के विषय में ही बात कर रहे होंगे। ये सारे वीडियो शनिवार देर रात 10 बजे से 12 बजे के बीच के बताए जा रहा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Drug Trader Murder Shalu Danced at Bar During Vineet Minocha Murder Check Video
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान फ्लैट में कारोबारी विनीत की विशाल और राजकिशोर ने बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि कुछ वीडियो सामने आए हैं। ये सीसीटीवी फुटेज नहीं बल्कि मोबाइल से बनाए गए वीडियो हैं। इनकी पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Kanpur Drug Trader Murder Shalu Danced at Bar During Vineet Minocha Murder Check Video
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डुप्लीकेट चाबी बरामद करने के लिए ली जाएगी रिमांड
विनीत मिनोचा की हत्या के बाद विशाल ने फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी देर रात अपार्टमेंट से कुछ दूरी पर फेंक दी थी। पुलिस उस चाबी को रिकवर करने के लिए उसकी कस्टडी रिमांड लेने के लिए कोर्ट में आवेदन करने जा रही है। इस दौरान आरोपी से सिलसिले फिर से पूछताछ की जाएगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed