{"_id":"6af32f00bd00f0d5c604d980","slug":"video-shri-giriraj-maharajs-annakoot-festival-celebrated-with-great-fervor-at-iskcon-temple-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री गिरिराज महाराज का अन्नकूट महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री गिरिराज महाराज का अन्नकूट महोत्सव
मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में मंगलवार को दीपोत्सव और श्री गिरिराज महाराज का अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर का मुख्य मार्ग 3500 दीपों से जगमगा उठा। अयोध्या की दीपावली की तर्ज पर मंदिर के सामने दीपों से आकर्षक रंगोली सजाई गई। वैष्णवी माताओं ने रंगोली में दीप सजाकर परिसर को रोशन किया। मंदिर को विद्युत झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से भी सजाया गया।
अन्नकूट महोत्सव में 108 से अधिक प्रकार के व्यंजनों से श्री गिरिराज महाराज का श्रृंगार किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मंगला आरती से हुआ। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा में गोवर्धन लीला के आध्यात्मिक और दार्शनिक महत्व पर चर्चा की गई। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा सात दिनों तक कनिष्ठा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा करने की लीला का वर्णन किया गया। भक्तों को शरणागति और शुद्ध भक्ति का संदेश दिया गया। मंदिर अध्यक्ष प्रेम हरिनाम प्रभु ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की लीलाओं से प्रेरणा लेकर भक्ति, संकीर्तन और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।