{"_id":"6af727d337382f19ed033bec","slug":"kanpur-fire-breaks-out-at-cotton-warehouse-10-workers-escape-to-safety-fire-brought-under-control-by-tenders-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रुई गोदाम में लगी भीषण आग, 10 मजदूरों ने भागकर बचाई जान, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: रुई गोदाम में लगी भीषण आग, 10 मजदूरों ने भागकर बचाई जान, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
Fri, 13 Nov 2026 08:38 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 13 Nov 2026 08:38 PM IST
सार
Kanpur News: चकेरी स्थित श्यामनगर के नेताजी नगर में एक रुई के गद्दे बनाने वाले गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही अंदर काम कर रहे 10 मजदूरों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
kanpur fire accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर स्थित नेताजी नगर में शुक्रवार शाम शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी ने रुई के गोदाम को आग के गोले में तब्दील कर दिया। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गोदाम के भीतर काम कर रहे 10 मजदूरों में भगदड़ मच गई। मजदूरों ने किसी तरह बाहर की ओर भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस निवासी जीतू अग्रवाल का नेताजी नगर में अग्रवाल इंटरप्राइजेज के नाम से रुई के गद्दे बनाने का कारखाना और गोदाम है। क्षेत्रीय निवासी राजेश कुमार, अनिल और पंकज के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कारखाने में 10 कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हुआ और निकली चिंगारी ने पास रखी रुई को अपनी चपेट में ले लिया। मजदूरों ने बताया कि हादसे के वक्त कारखाने की मशीनें बंद थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
धुएं के गुबार से इलाके में मचा हड़कंप
गोदाम से उठती ऊंची लपटों और काले धुएं के गुबार को देखकर पूरे इलाके में अफरातफरी और हड़कंप मच गया। शुरुआत में कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बाल्टी व पानी के पाइप से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली।अग्निकांड में गोदाम में रखी रुई, गद्दों की कतरन, प्लास्टिक और रुई की बोरियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। गनीमत रही कि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग को फैलने से रोक लिया, जिससे लपटें कारखाने की महंगी मशीनों तक नहीं पहुंच सकीं और कोई जनहानि नहीं हुई।
