{"_id":"6ada2afed6cbf4e88200f7a1","slug":"video-saraiya-rob-asphalt-paving-begins-vehicles-to-ply-smoothly-from-november-1st-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरैया आरओबी: डामरीकरण का कार्य शुरू, एक नवंबर से वाहन भरेंगे फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरैया आरओबी: डामरीकरण का कार्य शुरू, एक नवंबर से वाहन भरेंगे फर्राटा
सरैया आरओबी पर गुरुवार को पूजन के साथ डामरीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। 1150 मीटर लंबे आरओबी पर चार चरणों में पांच दिनों में डामरीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सेतु निगम के प्रोजेक्टर ने बताया कि एक नवंबर से सरैया आरओबी पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।
गुरुवार को दोपहर कार्यदायी एजेंसी साई डेवलपर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर विमलेश सचान, एक्सपर्ट नरेश सचान व जेई आशुतोष तिवारी ने आरओबी के गंगा बैराज छोर पर पूजन कर डामरीकरण का कार्य शुरू कराया। कार्यदायी एजेंसी के एक्सपर्ट ने बताया कि बैराज छोर से मरहला चौराहा होकर आजाद मार्ग के गोल चौराहे तक फोरलेन आरओबी के दोनों छोर पर चार चरणों में डामरीकरण का कार्य होगा। पहले चरण में बिटमिन टेककोर्ट का डामर डाला जाएगा, इसके सूखने के बाद एमएल केमिकल मिक्स हॉट प्लांट डामर डाला जाएगा। तीसरे चरण में बीसी डामर की मोटी परत डाली जाएगी और चौथे चरण में फाइलन सरफेस का कार्य किया जाएगा। बताया कि आरओबी के आरसीसी स्लैब के ऊपर से 65 सेंटीमीटर मोटाई का डामर बिछाने का कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि यह मौसम डामरीकरण के लिए अच्छा होता है, कहीं से भी किसी प्रकार की कोई गुंजाइश नहीं होती है कि सड़क का डामर फट जाए या दरार पड़ जाए। आरसीसी स्लैब होने से धंसने का कोई गुंजाइश नहीं होती है। उधर, सेतु निगम के प्रोजेक्टर मैनेजर एसके सुमन ने बताया कि एक नवंबर से सरैया आरओबी पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। पुल पर पांच मोड़ हैं, ऐसे में गति धीमी रहेगी और 30 से 40 किलोमीटर की गति से ही वाहन दौड़ेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।