{"_id":"6ad9d85fd52d378eb6076365","slug":"video-magnet-public-school-hamirpur-police-ki-pathshala-sp-balveer-thakur-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: द मेग्नेट पब्लिक स्कूल में लगी पुलिस की पाठशाला, एसपी ने विद्यार्थियों को बताए साइबर अपराध से बचाव के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: द मेग्नेट पब्लिक स्कूल में लगी पुलिस की पाठशाला, एसपी ने विद्यार्थियों को बताए साइबर अपराध से बचाव के तरीके
Ankesh Dogra
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:03 PM IST
Link Copied
द मेग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने विद्यार्थियों को कानून की जानकारी देने के साथ नशा निवारण और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
एसपी बलवीर ठाकुर ने विद्यार्थियों को बताया कि कानून के प्रति जागरूक रहना और उसका पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने नशे से दूर रहने तथा इसके दुष्प्रभावों को समझने का संदेश दिया। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे के बीच सतर्क रहने और ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सावधानी बरतने के महत्व पर भी जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एसपी से कानूनी मसलों से जुड़े सवाल पूछे। बलवीर ठाकुर ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का जवाब दिया और उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस संवाद से विद्यार्थियों को कानून और सुरक्षा से जुड़े विषयों को समझने का अवसर मिला।
इस मौके पर स्कूल के प्रबंध निदेशक एवं प्रधानाचार्य अरुण चौहान ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को जरूरी जानकारियां उपलब्ध करवाते हैं। ये जानकारियां न केवल पढ़ाई में, बल्कि जीवन के विभिन्न पड़ावों पर भी उनके काम आती हैं।
उन्होंने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि कानून, नशा निवारण और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों की जानकारी उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।