फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   During Ramlila procession, miscreants approached chariot, hurled abuses, behaved indecently toward organizers

कानपुर: रामलीला शोभायात्रा निकालते समय अराजकतत्वों ने रथ के पास जाकर गालियां दीं, पदाधिकारियों से की अभद्रता

Thu, 22 Oct 2026 08:35 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 22 Oct 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
During Ramlila procession, miscreants approached chariot, hurled abuses, behaved indecently toward organizers
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
रामलीला कमेटी चंद्रिका देवी की शोभायात्रा निकालते समय बीती रात करीब 12:30 बजे बांसमंडी के पास कुछ अराजक तत्वों ने राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन, हनुमान जी के रथ के पास जाकर गलियां दीं। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में कमेटी के पदाधिकारियों से भी अभद्रता की और रथ आगे न जाने देने की धमकी दी। तेजाब से नहलाने की भी धमकी दी।
विज्ञापन


इससे गुस्साए कमेटी के संचालकों ने वहीं सवारी रोककर धरना दे दिया। वह इस मामले की एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। ढाई घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बाद एफआईआर दर्ज होने के बाद शोभायात्रा आगे बढ़ी। इस मामले में कमेटी के सुमित त्रिपाठी ने श्याम बाजपेई सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व क्षेत्रीय पार्षद आकर्ष वाजपेई ने पुलिस पर हल्की धाराओं में एफआईआर लिखने का आरोप लगाया है। कार्रवाई के लिए अन्य पदाधिकारी एवं समर्थन के साथ शाम तक थाने में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed