{"_id":"6ada0caa72c53f44560dc029","slug":"rs-5-25-lakh-siphoned-from-account-upon-opening-an-apk-file-for-a-pension-card-case-registered-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पेंशन कार्ड की एपीके फाइल खोलते ही खाते से निकले 5.25 लाख, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पेंशन कार्ड की एपीके फाइल खोलते ही खाते से निकले 5.25 लाख, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 22 Oct 2026 06:46 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप पर पेंशन कार्ड के नाम से आई एपीके फाइल खोलते ही बुजुर्ग के खाते से दो बार में 5.25 लाख रुपये निकल गए। 15 अक्तूबर को मोबाइल पर रकम कटने का मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। नेहरू नगर निवासी पीड़ित नरेंद्र शर्मा के बेटे प्रशांत ने बताया कि साइबर ठगों ने 12 अक्तूबर को पहली बार 25 हजार और दूसरी बार पांच लाख रुपये निकाले थे। बताया कि उन्होंने 17 अक्तूबर को साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 21 अक्तूबर को बजरिया थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि मामले में साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
इनसेट जरूरत पर ही लगाएंऐसे बचें साइबर ठगी से
- व्हाट्सएप पर पेंशन, बैंक, बिजली बिल या सरकारी योजना के नाम से आने वाली अनजान एपीके फाइल डाउनलोड न करें और न ही खोलें।
- बैंक या सरकारी विभाग के नाम से आई फाइल की सत्यता आधिकारिक माध्यम से जांचें।
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी के कहने पर मोबाइल में कोई ऐप इंस्टॉल न करें।
- खाते से अनधिकृत रकम निकलने पर तुरंत बैंक को सूचना दें और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
- राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराएं।