{"_id":"69ff5d54d94e943a0f0550ae","slug":"video-maharana-prataps-486th-birth-anniversary-celebrated-by-kshatriya-sabha-in-kanpur-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: क्षत्रिय सभा ने मनाई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, रामादेवी में जुटे बड़ी संख्या में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: क्षत्रिय सभा ने मनाई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, रामादेवी में जुटे बड़ी संख्या में लोग
क्षत्रिय सभा कानपुर नगर व देहात की ओर से शनिवार को रामादेवी स्थित एक गेस्ट हाउस में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को याद किया।
समारोह के दौरान महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास में वीरता, त्याग और आत्मसम्मान के प्रतीक रहे हैं। उनके जीवन से युवाओं को संघर्ष और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य लाल सिंह तोमर मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ अरुण सिंह तोमर, राहुल सिंह तोमर, सुमित तोमर समेत अन्य लोगों ने भी समारोह में भाग लिया। आयोजन स्थल पर समाज के लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।