{"_id":"6ae8d246966eac45c30815f5","slug":"video-kanpur-rebel-bjp-councillor-attempts-to-slit-his-wrist-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भाजपा के बागी पार्षद ने नस काटने का किया प्रयास, पुलिस और साथी पार्षदों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भाजपा के बागी पार्षद ने नस काटने का किया प्रयास, पुलिस और साथी पार्षदों ने रोका
विकास कार्यों को लेकर भाजपा के बागी पार्षद पवन गुप्ता की नगर निगम मुख्यालय में मुख्य अभियंता से बहस हो गई। इसके बाद पोर्टिको में उन्होंने जेब से उस्तरा निकाल कर हाथ की नस काटने का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वार्ड-34, अशोकनगर के पार्षद पवन गुप्ता सोमवार दोपहर करीब तीन बजे मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्य अभियंता आलोक श्रीवास्तव से क्षेत्र के विकास कार्यों से जुड़ी लंबित फाइलों के बारे में जानकारी मांगी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद पवन गुप्ता ने जेब से उस्तरा निकाला और अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया। यह देख मुख्य अभियंता वहां से चले गए तभी साथी बागी पार्षद विकास जायसवाल, लक्ष्मी कोरी, कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों ने बीचबचाव किया। सूचना पर स्वरूपनगर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखे।
पार्षद ने बताया कि विकास कार्यों की फाइलें दबाई जा रही हैं जनता के काम नहीं हो रहे हैं। जनता के सवालों का जवाब देना मुश्किल हो रहा है। जोन-4 में उनके वार्ड के विकास कार्यों की फाइलें अभियंत्रण विभाग से नहीं बनाई जा रहीं। इनमें सुंदरीकरण, इंटरलॉकिंग और फुटपाथ बनाने जैसे कार्य होने हैं। करीब 45 दिन पहले बमुश्किल चार फाइलें बनाकर भेजी गईं। अभी भी कई विकास कार्यों की फाइलें अटकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।