{"_id":"6ae884decbd6b4e1350ddb79","slug":"video-kesar-sugar-mill-directed-to-clear-outstanding-payments-to-farmers-in-bareilly-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली: किसानों की दिवाली न हो फीकी, केसर चीनी मिल को बकाया भुगतान करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: किसानों की दिवाली न हो फीकी, केसर चीनी मिल को बकाया भुगतान करने के निर्देश
बरेली जिले में किसानों के 162 करोड़ रुपये का भुगतान न करने पर बहेड़ी की केसर चीनी मिल के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला करीब तीन घंटे तक मिल परिसर में डटा रहा। टीम ने मिल के प्रशासनिक भवन से लेकर सीएमडी की कोठी, अफसरों के बंगले और कर्मचारी कॉलोनी तक का बारीकी से मुआयना कर संपत्तियों का मूल्यांकन किया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम नवाबगंज सचिन यादव, जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार, सीओ अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार वीरपाल सिंह, राजस्व टीम और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासनिक टीम एडमिन ब्लॉक को खाली कराकर सील करने और कुर्की की पूरी तैयारी से पहुंची थी। काफी देर बातचीत के बाद अफसरों ने मिल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी है। कहा है कि किसानों की दिवाली फीकी नहीं पड़नी चाहिए। मिल प्रबंधन को हर हाल में 18 से 20 करोड़ रुपये का इंतजाम कर भुगतान करने के निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।