Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Painter dies after falling from a height of 30 feet; daughter’s wedding is a month away

कानपुर: 30 फीट ऊंचाई से गिरकर पेंटर की गई जान, एक माह बाद है बेटी की शादी

Sun, 08 Nov 2026 08:05 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 08 Nov 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Painter dies after falling from a height of 30 feet; daughter’s wedding is a month away
मौरिस पीटर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

छोटी बेटी की शादी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे पिता की जिंदगी ने अचानक साथ छोड़ दिया। तीसरी मंजिल पर पुताई करते समय करीब 30 फीट नीचे गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 10 दिसंबर को घर में बेटी की शादी तय है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। मौत की खबर से मातम मच गया।

विज्ञापन


शताब्दीनगर निवासी मौरिस पीटर (60) पेंटर थे। परिवार में पत्नी गीत और चार बेटियां सोनी, मोना, सोनम व अंजू हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी अंजू की 10 दिसंबर को शादी तय है। परिजन के मुताबिक शादी के खर्च का इंतजाम करने के लिए मौरिस दिन-रात काम कर रहे थे। रविवार सुबह वह पनकी स्थित कांशीराम कॉलोनी में तीसरी मंजिल पर रस्सी के सहारे लटककर पुताई कर रहे थे। इसी दौरान रस्सी हिल गई और संतुलन बिगड़ने से वह करीब 30 फीट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन


गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख सुनकर कॉलोनी के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे की खबर पाकर बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। पिता का शव देखकर बेटियां और पत्नी बेसुध हो गईं। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट के अनुसार परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed