{"_id":"6ae88095161f35b634060374","slug":"video-give-and-grow-foundation-organized-a-free-eye-and-dental-check-up-camp-in-ferozepur-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में गिव एंड ग्रो फाउंडेशन ने लगाया मुफ्त आंखों और दांतों का जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में गिव एंड ग्रो फाउंडेशन ने लगाया मुफ्त आंखों और दांतों का जांच शिविर
फिरोजपुर छावनी स्थित झोक रोड, कोठी नंबर-73 में गिव एंड ग्रो फाउंडेशन, नई दिल्ली की ओर से मुफ्त आंखों और दांतों की जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बताया कि कैंप में जिन मरीजों को दवाइयों से आराम मिल सकता है, उन्हें मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि जिन मरीजों की आंखों का ऑपरेशन करवाने की जरूरत होगी, उन्हें संस्था की ओर से फरीदकोट अस्पताल ले जाया जाएगा। वहां उनके ऑपरेशन, इलाज और खानपान का पूरा खर्च संस्था उठाएगी। मरीजों के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें वापस घर भी पहुंचाया जाएगा। संस्था के सदस्यों के अनुसार, यह उनका 14वां मेडिकल कैंप है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध करवाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।