चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। आंबेडकर प्रतिमा, फूलबाग से निकला वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका।
मार्च का नेतृत्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं इंडिया गठबंधन के संयोजक पवन गुप्ता ने किया। मार्च से पहले नानाराव पार्क का गेट खुलवाने को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ देर कहासुनी हुई। बाद में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ता मार्च के लिए रवाना हुए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो और ज्ञानेश कुमार को जेल भेजो के नारे लगाए। पवन गुप्ता ने कहा कि रास्ते में पुलिस ने दो स्थानों पर पुतला फूंकने से रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हुई कथित बदसलूकी की भी निंदा की। प्रदर्शन में संजीव दरियाबादी, प्रतिभा पाल, संदीप शुक्ला, नरेश त्रिपाठी, हरप्रकाश अग्निहोत्री समेत कांग्रेस, सीपीएम, शिवसेना और एनसीपी के कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।