{"_id":"6ac775a193c5f353bf093b1f","slug":"video-video-arajaka-tatava-na-taugdha-abdakara-paratama-parashasana-na-naii-paratama-sathapata-kara-shata-karaya-mamal-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, प्रशासन ने नई प्रतिमा स्थापित कर शांत कराया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, प्रशासन ने नई प्रतिमा स्थापित कर शांत कराया मामला
अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में अलीपुर खजुरी गांव में बुधवार रात अराजक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा खंडित कर दी। जानकारी होने पर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और नई अंबेडकर प्रतिमा मंगवाकर स्थापित करा दी, जिसके बाद मामला शांत हो गया।
प्रशासन ने ग्रामीणों से वार्ता के बाद नई प्रतिमा मंगवाई और बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे उसी स्थान पर स्थापित करा दी। प्रतिमा स्थापित होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी और माल्यार्पण किया।
एसडीएम पवन कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों से वार्ता के बाद नई प्रतिमा स्थापित करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रतिमा खंडित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।