{"_id":"6ac7752fbe10cf6a1a06d844","slug":"video-video-rayabral-ma-yapaaaii-emadaaara-ka-varathha-ma-vayaparaya-ka-paratharashana-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में यूपीआई एमडीआर के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में यूपीआई एमडीआर के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूपीआई डिजिटल भुगतानों पर प्रस्तावित 0.4 फीसदी एमडीआर के विरोध में था। प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा के नेतृत्व में व्यापारियों ने नारेबाजी की।
व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार को सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई करोड़ों नागरिकों और व्यापारियों के लिए सहज भुगतान माध्यम है। इस पर अतिरिक्त शुल्क लगाना डिजिटल अर्थव्यवस्था की मूल भावना के विपरीत होगा। उन्होंने बताया कि बढ़ती महंगाई और अन्य खर्चों से व्यापारी पहले ही आर्थिक दबाव में हैं। 0.4 फीसदी एमडीआर छोटे व मध्यम व्यापारियों के लिए गंभीर चुनौती बनेगा।
प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि व्यापारी ऐसे किसी निर्णय को स्वीकार नहीं करेंगे, जिससे कारोबार की लागत बढ़े। उन्होंने सरकार से प्रस्तावित 0.4 फीसदी एमडीआर तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग न मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा। नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने 15 अक्तूबर 2026 से प्रस्तावित एमडीआर को वापस लेने की मांग की।
इस मौके पर राजेश शर्मा, आशु श्रीवास्तव, दिनेश पाल, सत्यांशु दुबे, अनुज त्रिवेदी, घनश्याम गुप्ता, मो. शाकिब, विनय शुक्ला, भौमेश सोनी, पवन अग्रहरि, प्रदीप पटेल, रजत कुमार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।