{"_id":"6ac79d33cc65f97f09050704","slug":"distressed-by-illness-young-woman-writes-suicide-note-and-hangs-herself-death-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़ी जीवन की डोर: बीमारी से परेशान युवती ने सुसाइड नोट लिख लगाया फंदा, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़ी जीवन की डोर: बीमारी से परेशान युवती ने सुसाइड नोट लिख लगाया फंदा, मौत से मचा कोहराम
Thu, 08 Oct 2026 07:11 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:11 PM IST
सार
गोंडा निवासी युवती एक साल से नौबस्ता में बहन के घर रह रही थी। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अमिता अपनी मां के साथ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
नौबस्ता में बड़ी बहन के घर पर रह रही युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती मिर्गी आने की समस्या से परेशान थी। करीब एक साल से बड़ी बहन के घर रह कर इलाज करा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में युवती ने बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है। पुलिस ने मोबाइल और नोट कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
मूलरूप से गोंडा के सिरौटी गांव निवासी अमिता सिंह (24) एक साल से नौबस्ता हंसपुरम में अपनी विवाहित बड़ी बहन बबिता के घर पर रहकर इलाज करा रही थी। परिजन ने बताया कि अमिता दो साल से मिर्गी की बीमारी से परेशान थी। बुधवार शाम अमिता ने मां पुष्पा से फोन पर बात करते समय कहा था कि लगता है मर जाऊं। इस पर मां ने डांटते हुए ऐसे विचार मन में न लाने की बात कही थी। देर रात उसने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि नोट में युवती ने माता-पिता और बहन व अन्य परिजन से माफी मांगी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन