फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Floor of second room in Himalaya Bhavan flat also caves in; KDA team inspects site

कानपुर: हिमालय भवन के फ्लैट के दूसरे कमरे की फर्श भी धंसी, केडीए की टीम ने किया निरीक्षण

Thu, 08 Oct 2026 11:11 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 08 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Floor of second room in Himalaya Bhavan flat also caves in; KDA team inspects site
पनकी हिमालय भवन में फर्श धंसी - फोटो : अमर उजाला

पनकी के शताब्दीनगर की हिमालय आवासीय योजना के बी-ब्लॉक में फ्लैट संख्या 13/3 के फर्श कुछ दिन पहले धंस गई थी। अब बगल वाले कमरे की फर्श धंसने के बाद करीब ढाई फीट गहरा गड्ढा हो गया है। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह केडीए की टीम ने निरीक्षण किया। बताया बाथरूम के पानी की निकासी सही न होने से फर्श धंसी है।

विज्ञापन


हिमालय भवन के बी ब्लॉक में भूतल पर रहने वाले वंशवीर गुप्ता ने 2024 में अपनी मां सुनीता गुप्ता के नाम से 22.50 लाख रुपये में फ्लैट खरीदा था। 27 सितंबर को फर्श एक फीट नीचे धंस गई थी। उन्होंने घटिया निर्माण का आरोप लगाया था। वीर ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल सहित संबंधित विभागों में कई बार शिकायत की। वहीं, केडीए जोन-2 के अधिशासी अभियंता मयंक यादव ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था सही न होने से फंर्श धंसी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: Floor of second room in Himalaya Bhavan flat also caves in; KDA team inspects site
पनकी हिमालय भवन में फर्श धंसी - फोटो : अमर उजाला
केडीए ने अपने खर्च पर फ्लैट में आवश्यक मरम्मत व सुधार कार्य शुरू करा दिया है। अब जल निकासी की व्यवस्था भी सही की जा रही है ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो। मरम्मत कार्य चलने तक आवंटी को दूसरा फ्लैट रहने को दिया गया है। कार्य पूरा होने पर आवंटी अपने मूल फ्लैट में लौट आएगा।

उस फ्लैट में हर तरफ प्लास्टर उखड़ गया है और जगह-जगह ईंट निकल आई हैं विभाग को ध्यान देने की जरूरत है। - अनूप कुमार श्रीवास्तव आरडब्ल्यूए सोसाइटी अध्यक्ष

छत से पानी निकासी के लिए लगाए गए पाइप को बिल्डिंग के पास ही छोड़ दिया गया है जिससे बारिश का पानी बिल्डिंग के पास इंटरलॉकिंग में भर जाता है। इसी वजह से फ्लैट की जमीन धंस रही है। - नीरज कुमार गुप्ता हिमालय भवन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed